General knowledge, gk,vitamin c, vitamin A, all vitamin benefits,current affair, hindigk Corona virus, covid19 important question gk, current affairs hindi gk hindi current affairs
Saturday, 28 November 2020
विटामिन ए के लाभ , Benefits of vitamin a in hindi
विटामिन शरीर के सभी अंगों को सुचारू रूप में चलाने में मदद करता है। विटामिन ए की खुराक न लेने से सर्दी-जुकाम, नाक-कान के रोग, सांस संबंधी समस्याएं,दांतों का कमजोर होना, त्वचा का शुष्की होना, चर्मरोग, पथरी होना, कब्ज होना इत्यादि समस्याएं होती है। विटामिन ए की कमी से शरीर नुकसान पहुंचता है। विटामिन ए का कार्य स्किन, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़े और हड्डी आदि को सामान्य रूप से बनाये रखना है। बच्चों में खासकर विटामिन ए की आपूर्ति करना आवश्यक है। आइए जानें विटामिन ए के लाभों के बारे में।
विटामिन ए की कमी के कारण आंखों को कम दिखाई देने लगता है, आंखों में पानी आता रहता है।
विटामिन ए की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। सिर के बाल खुरदरे हो जाते हैं और एलर्जी भी हो सकती है।
विटामिन ए की कमी से भूख भी कम लगती है।
विटामिन ए की कमी से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर दुष्प्रभाव पड़ता है और बच्चों के कद पर भी असर पड़ सकता है।
स्किन और बालों में रूखापन आ सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
विटामिन ए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और शरीर के विभिन्ने रोगों से लड़ने के काबिल बनाता है।
विटामिन ए से फेफड़े व सांस की नली के रोग दूर रहते हैं , हड्डियां मजबूत बनाती हैं, कील-मुंहासे दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है ,इससे दाद, खाज- खुजली जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है, शरीर की सूजन भी दूर होती है।
विटामिन ए की कमी से शाम व रात को कम दिखाई देता है, इस समस्या को रतौंधी कहते हैं शरीर का वजन कम हो जाता है जननेद्रियां कमजोर पड़ जाती है।
टमाटर, गाजर, पपीता, हरी धनिया, पत्ता गोभी, अंडा, दूध, मक्खन, घी, मेथी, पालक, पुदीना, ककड़ी, चुकुंदर, सरसो के साग, नाशपाती और मछली इत्यादि में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
क्या हम COVID 19 का vaccine kisi bhi राज में लगवा सकते हैं?
क्या हम COVID 19 का vaccine kisi bhi राज में लगवा सकते हैं? हम वैक्सीन किसी भी राज्य मे लगवा सकते है वैक्सीन का दूसरा टीका लगभग 84 दिनों के...
No comments:
Post a Comment